झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान समारोह: 74 मेघावियों को मिला सम्मान, अपनी मूछों के लिए मशहूर…..

रांची झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा रविवार को झारखंड पुलिस परिवार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में पुलिसकर्मियों के ऐसे बच्चे जिन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं से दूसरे क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मेडिकल, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, एनडीए, सीडीएस, बैंकिंग, प्रोफेसर, साइंटिस्ट, यूपीएससी, जेपीएससी, बीपीएससी सेवा में चयनित 74 पुलिसकर्मियों के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।

झारखंड पुलिस परिवार सम्मान समारोह में एडीजी एम एल मीणा, आरके मलिक, प्रशांत सिंह, आईजी पंकज कंबोज, आईजी विजयलक्ष्मी जैसे सीनियर आईपीएस अधिकारियों ने शिरकत की। इन अफसरों द्वारा ही अलग अलग क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चे को सम्मानित किया गया। इस समारोह में न सिर्फ पुलिसकर्मियों के बच्चे को बल्कि उनके मां-बाप को भी इस मंच पर सम्मान दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दे कि इस वर्ष झारखंड पुलिस में कार्यरत कई अधिकारी और कर्मचारियों के बच्चे ने मेडिकल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लगभग 12 बच्चों ने नीट, कैट क्वालिफाइड किया है। 6 से अधिक पुलिसकर्मियों के बच्चे ने जेपीएससी और बीपीएससी परीक्षाएं भी क्लियर की है। सम्मान समारोह के दौरान इस वर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले झारखंड पुलिस के खिलाड़ियों लवली चौबे, सुनील बहादुर क्षेत्री, दिनेश कुमार, राजेश कुमार सिंह को भी सम्मानित किया गया।

मूछों के लिए सम्मान मिला

पलामू जिला बल में कार्यरत उपेंद्र राय अपने बेमिसाल मूछों के लिए झारखंड पुलिस बल में पहचाने जाते हैं। झारखंड पुलिस परिवार सम्मान समारोह के अवसर पर पलामू से आए उपेंद्र राय को भी विशेष सम्मानित किया गया। उनकी मूंछ कार्यक्रम में विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मूछोंकेलिएमिला सम्मान

Related Articles

close