BPSC Result 2022: 31वीं न्यायिक सेवा का रिजल्ट जारी, रांची की भावना नंदा बनी टॉपर

ranchi । बिहार लोक सेवा आयोग ने सोमवार को 31 वीं न्यायिक सेवा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें रांची के इटकी रोड निवासी भावना नंदा टॉपर बनी है। सागर ( मध्य प्रदेश) के दिव्यांशु गुप्ता, मधुबनी के राघव कुमार, मोतिहारी की स्नेहा सिंह और मधेपुर के पायल मिश्रा ने टॉप फाइव में जगह बनाई है। आयोग की ओर से दुबे की शक्तियों के विरुद्ध 14 अभ्यर्थियों को अंतिम को चयनित किया गया है रिजल्ट वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर अपलोड किया गया है।

टॉपर भावना नंदा ने कहा कि भविष्य में जन जन के अधिकार को न्याय दिलाने का प्रयास करूंगी। भावना 2019 में एनएलयू रांची से बीए एलएलबी ( LLB) और 2020 में एनएलयू दिल्ली से एलएलएम( LLM) की डिग्री हासिल की। 6 दिसंबर 2020 को प्रारंभिक और 24 से 28 जुलाई 2021 तक मुख्य परीक्षा हुई। 6 सितंबर 2022 को इंटरव्यू हुआ। उन्होंने पिता नवल किशोर नंदा ( झारखंड वित्त विभाग के रिटायर ऑडिट ऑफिसर) और मां पुष्पा नंदा ( सरकारी शिक्षक) को अपनी सफलता का श्रेय दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close