धनबाद: पुलिस वैन दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, तीन की हालत गंभीर, छापेमारी कर लौटने के दौरान हुआ हादसा….

Dhanbad: Police van meets with accident; one jawan killed, three in critical condition; crash occurred while returning from a raid...

धनबाद। एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आ रही है। पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। हादसे में एक जवान की मौत हो गयी, वहीं कुछ जवान घायल बताये जा रहे हैं। झारखंड के धनबाद जिले में तड़के ये दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक माहौल है।

 

इस घटना में हजारीबाग के चलकुसा थाना के एक पुलिस जवान की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जोड़ा पीपल के पास जीटी रोड पर हुई, जहां पुलिस का सरकारी वाहन सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराया।

 

 

मैथन से छापेमारी कर लौट रही थी पुलिस टीम

मिली जानकारी के अनुसार, चलकुसा थाना की पुलिस टीम मैथन क्षेत्र में एक कार्रवाई पूरी कर सरकारी वाहन से हजारीबाग लौट रही थी। मंगलवार सुबह करीब 4 बजे जोड़ा पीपल के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

एक जवान की मौत, तीन घायल

हादसे में पुलिस जवान राम लखन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरेश कुमार, ग्रीन पासवान और गौरव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल धनबाद के अशर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

 

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे जवानों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर राहत मिलने से घायलों का इलाज तुरंत शुरू हो सका।

 

तेज रफ्तार और ट्रेलर की पार्किंग जांच के दायरे में

 

प्रारंभिक जांच में हादसे का एक कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़ा ट्रेलर नियमों के अनुसार पार्क किया गया था या नहीं और वहां आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाए गए थे या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close