बिहार में अब चुकाना होगा ज्यादा टोल टैक्स, 5-10 फीसद तक इजाफा, जाने कब से होगी नई दर लागू

बिहार में अब टोल प्लाजा से गुजरने पर ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। बताया जा रहा है कि टोल टैक्स में 5 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। टोल टैक्स की बढ़ी हुईं दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। बिहार में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग पर 29 टोल प्लाजा पर टैक्स की वसूली की जाती है। बिजली की दरों में बढ़ोतरी के बाद बिहार के लोगों को ये दूसरा झटका लगा है।
टोल टैक्स के महाप्रबंधक के मुताबिक टोल प्लाजा के 20 किमी तक के दायरे में रहने वाले वाहन मालिकों से मासिक टैक्स 315 की बजाय 330 रूपए वसूा जाएगा। पटना- बख्तियारपुर फोर लेन पर एक अप्रैल से कार, जीप और वैन जैसे छोटे वाहनों से 125 की बजाय 130 रूपए वसूले जाएंगे। वहीं हल्के कमर्शियल वाहनों से 190 की बजाय 200 रूपए लिए जाएंगे। छह चक्का और भारी कमर्शियल वाहनों को 380 की बजाय 400 रूपए देने होंगे। वहीं इस भी अधिक भारी वाहनों से 575 की बजाय 605 रूपए टैक्स के तौर पर लिए जाएंगे।









