Constable Result 2026: SSC ने जारी किया हेड कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें रिजल्ट और कटऑफ डिटेल

SSC Delhi Police Head Constable Result 2026। दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने शुक्रवार को Delhi Police Head Constable Recruitment Examination 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया।
परिणाम घोषित होते ही उम्मीदवारों में उत्साह का माहौल है और अभ्यर्थी अपने चयन की स्थिति जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच रहे हैं।आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे। रिजल्ट SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
सितंबर में शुरू हुई थी भर्ती प्रक्रिया
आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर 2025 से शुरू की गई थी। इच्छुक उम्मीदवारों को 20 अक्टूबर 2025 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था। इसके बाद आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो भी खोली गई थी।इसके लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन 7 जनवरी से 12 जनवरी 2026 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा के बाद आयोग ने 5 फरवरी 2026 को आंसर-की जारी की थी और अब अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
अभ्यर्थी SSC की वेबसाइट पर जाकर “Result” सेक्शन में उपलब्ध Delhi Police Head Constable Result 2026 लिंक पर क्लिक कर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की सूची PDF प्रारूप में जारी की है, जिसमें रोल नंबर और नाम के माध्यम से उम्मीदवार अपना परिणाम जांच सकते हैं।
अब क्या होगी अगली प्रक्रिया?
रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों चरणों में सफल रहने वाले अभ्यर्थियों का नाम अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा। इसके बाद नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
कुल 509 पदों पर हो रही भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत दिल्ली पुलिस में कुल 509 पदों को भरा जाना है। इनमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 341 और महिला अभ्यर्थियों के लिए 168 पद निर्धारित किए गए हैं।पुरुष वर्ग में सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के लिए अलग-अलग सीटें निर्धारित की गई हैं। वहीं महिला उम्मीदवारों के लिए भी सभी आरक्षित वर्गों में पद तय किए गए हैं।
उम्मीदवारों को सलाह
एसएससी ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी आगे की सभी जानकारी के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा की तिथियां जल्द जारी की जा सकती हैं।









