सीएम हेमंत सोरेन को बड़ी बहन अंजनी सोरेन ने बांधी राखी, सीएम ने सभी को दी शुभकामनाएं, देखें तस्वीर

रांची : भाई बहन के अटूट प्यार, स्नेह और विश्वास का पावन त्योहार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बड़ी बहन श्रीमती अंजनी सोरेन ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। उनके दीर्घायु होने की कामना की।

मौके पर मुख्यमंत्री की चचेरी बहन आशा सोरेन, संचला सोरेन एवं रेखा सोरेन ने भी मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधा।

उनके स्वस्थ एवं लम्बी उम्र की कामना की।
मुख्यमंत्री ने अपनी सभी बहनों को शुभकामनाएं दीं.

मौके पर मुख्यमंत्री के पिता राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन एवं माता रूपी सोरेन सहित अन्य परिजन मौजूद थे..





















