…जब युवक की जान बचाने हजारों फीट की ऊंचाई से हवाई जहाज उतरा नीचे, करायी गयी इमरजेंसी लैंडिंग

जयपुर। एक युवक की जान बचाने के लिए फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। ये घटना इंडिगो की फ्लाईट E6-1423 की है। ये फ्लाइट लखनऊ से शारजाह जा रही थी। हजारों फीट की ऊंचाई पर जब जहाज उड़ रहा था, तभी एक युवक को हार्ट अटैक आ गयी, जिसके बाद फ्लाइट में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी। युवक को जयपुर एयरपोर्ट के नजदीक एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक पेशेंट का नाम नंथा गोपाल है। प्रारंभिक इलाज लेने के बाद उसने आगे का इलाज लेने से मना कर दिया और वापस चला गया। हॉस्पिटल के इमरजेंसी से जुड़े मेडिकल स्टाफ ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी की परमिशन मांगी गई थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी के सीनियर ऑफिसर्स के अनुसार विमान ने लखनऊ एयरपोर्ट से रात करीब 9:45 बजे शारजाह के लिए उड़ान भरी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टेरिटरी में आया तो एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को सूचना मिली कि विमान को मेडिकल इमरजेंसी के लिए उतारना है।ATC की परमिशन मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने एंबुलेंस समेत अन्य साधनों को रनवे के पास पहुंचा दिया। विमान को देर रात 12:50 बजे शारजाह के लिए रवाना किया गया। इस विमान में क्रू मेंबर्स समेत 190 लोग सवार थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close