मैं करूंगी राहुल गांधी से शादी… शर्लिन चोपड़ा हुई राहुल से शादी करने को राजी, मगर रखी एक शर्त, बोलीं- ‘मैं करूंगी लेकिन…’

मुंबई। राहुल गांधी को शादी की सलाह जब से लालू यादव ने दी है, तब से ही राहुल गांधी की शादी की चर्चा पूरजोर तरीके से सोशल मीडिया में छायी हुई है। राहुल गांधी से शादी को लेकर मॉडल व एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं। दरअसल शर्लिन ने राहुल गांधी से शादी के लिए हां कर दी है। वायरल वीडियो में शर्लिन से सवाल किया गया कि क्या वह राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी।

जवाब देते हुए शर्लिन कहती हैं कि हां क्यों नहीं। इसके आगे शर्लिन शादी के लिए एक शर्त भी रखती हैं और कहती हैं कि वह चाहेंगी शादी के बाद उनका सरनेस चोपड़ा ही रहे। इसे ना बदला जाए। एक्ट्रेस के इस स्टेटमेंट के बाद वीडियो पर लोगों के कमेंट्स की बौछार ही लग गई। लोगों ने खूब रिएक्शन्स दिए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर शर्लिन चोपड़ा के वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा, ‘ऐसे लोगों को वो अपनी नौकरानी ना रखें।’ दूसरे ने लिखा, ‘राहुल गांधी को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करना इससे शादी करके।’ तीसरे ने लिखा, ‘राखी सावंत वाला नशा इसने भी किया है।’ चौथे ने लिखा, ‘आप तो कर लेगीं आंटी लेकिन वो नहीं करेंगे कुंवारा ज्यादा पसंद करेंगे।’

इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तुमसे तो कभी नहीं करेंगे।’ इसी तरह से लोग शर्लिन के वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। उनके बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें, शर्लिन चोपड़ा कई बार विवादों का हिस्सा बन चुकी हैं. अपने बयनों के चलते भी वह लाइमलाइट में रहती हैं. एक्ट्रेस का नाम तब चर्चा में आया था जब उन्होंने साजिद खान को बिग बॉस के घर से निकालने के लिए अपनी पूरी जी-जान लगा दी थी. हालांकि वह ऐसा कर नहीं पाई थीं. एक्ट्रेस ने साजिद को बाहर करने के लिए पुलिस स्टेशन तक के चक्कर काटे थे. साजिद के खिलाफ थिकायत तक दर्ज करवाई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close