2 शिक्षकों की मौत : स्कूल जाते वक्त शिक्षकों की बाइक को कार ने मारी टक्कर, दोनों शिक्षकों की मौत, टक्कर के बाद 10 फुट दूर जा गिरे दोनों शिक्षक

हरदोई। भीषण सड़क हादसे में दो शिक्षकों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों स्कूल से घर जा रहे थे। मामला यूपी के हरदोई जिले का है, जानकारी के मुताबिक तभी तेज रफ्तार कार और उनकी बाइक के बीच टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए, पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

ये हादसा जिले के थाना कोतवाली शहर इलाके में समुदा भिठारी गांव के पास हुआ। बावन रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत हो गई, इसमें शैलेंद्र कुमार और देवीदीन विकासखंड भरखनी के प्राथमिक विद्यालय उमरिया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसा जिले के थाना कोतवाली शहर इलाके में समुदा भिठारी गांव के पास हुआ। बावन रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षकों की मौत हो गई। इसमें शैलेंद्र कुमार और देवीदीन विकासखंड भरखनी के प्राथमिक विद्यालय उमरिया में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। देवीदीन हमीरपुर जिले के परदद और शैलेंद्र हरदोई जिले के थाना बघौली के पिपौना गांव के रहने वाले थे।

शिक्षण कार्य खत्म होने के बाद दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर हरदोई शहर में घर वापस लौट रहे थे. रास्ते में समुदा भिठारी गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक के परखच्चे उड़ गए. दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। वहां चिकित्सकों ने को मृत घोषित कर दिया. शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतकों के परिजनों को खबर दी गई है. मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close