मजेदार खबर : …और ढीठ बंदर बन गया लखपति, नोटों से भरा बैग बाइक से छिनकर ले भागा

रामपुर। बंदर की शरारत से किसका वास्ता नहीं पड़ा होगा। कभी फल छीनकर ले जाना, कभी चश्मा लेकर भाग जाना, लेकिन यूपी के रामपुर में एक ढीठ बंदर नोटों से भरा बैग ही लेकर भाग गया। घंटों मशक्कत के बाद बंदर के पास से किसी तरह से नोटों से भरा बैग लेने में कामयाबी मिली। मामला उत्तर प्रदेश के रामपुर के शाहाबाद का है।

बंदर की इस हरकत की तरफ चर्चा है। दरअसल तहसील में जमीन का बैनामा कराने आए एक शख्स की बाइक में रखे बैग को एक बंदर निकाल लिया और एक पेड़ पर जाकर बैठ गया। बैग में डेढ़ लाख रुपये थे। संयोग से यह घटना किसी ने देखी तो वीडियो बना लिया। बाइक मालिक को जब इसकी जानकारी हुई तो वह परेशान हो उठा और लोगों से बंदर पकड़ने की गुहार लगाने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक जिलेदारन निवासी अबरार हुसैन किसी जमीन का बैनामा कराने के लिए तहसील आए थे। वह डेढ़ लाख रुपये से भरे बैग को मोटरसाइकिल में रखकर अंदर चले गये। इस बीच एक बंदर आया और बाइक से बैग निकालकर वहां से भाग निकला। अबरार जब बाहर आए तो बैग नदारद देख परेशान हो गये।

उन्होंने आसपास लोगों से पूछा तो किसी ने बंदर के बारे में बताया। हालांकि बंदर वहां दिखाई नहीं पड़ा। काफी खोजबीन के बाद वह बंदर पास के एक पेड़ पर बैग के साथ बैठा दिखाई दिया। बड़ी मशक्कत के बाद बंदर को पेड़ से नीचे उतारा जा सका और बैग मिला। अबरार की किस्मत अच्छी थी कि बंदर ने बैग से कोई पैसे गायब नहीं किये थे। डेढ़ लाख रुपये उसमें सेफ थे। इसके बाद अबरार हुसैन के जान में जान आई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close