ब्रेकिंग: रिश्वत लेते हुए लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

ललितपुर । जिले में एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए एंटी कोरेपेशन की टीम ने रंगे हाथों गिरफतार किया है। लेखपाल पाली तहसील में तैनात था। आरोपी लेखपाल को एंटी करप्शन टीम ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

ग्राम बालाबेहट के कल्यान पुत्र बाबूलाल ने आरोप लगाया था कि खेत की नाप करवाने के लिए लेखपाल आशुतोष जैन ने आठ हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इसकी शिकायत उसने एंटी करप्शन टीम से की थी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम हरकत में आई थी। टीम ने ललितपुर थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड़ पर रिश्वत लेते आशुतोष जैन को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने उससे गहन पूछताछ की। इसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी पाली तहसील के गांव बालाबेहट में तैनात है। वह ललितपुर की नई बस्ती मुहल्ले का रहने वाला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करप्शन इकाई झांसी की टीम में सुरेंद्र सिंह निरीक्षक समेत 6 लोग शामिल थे। इस टीम ने बाबूलाल के आरोपों की जांच की थी। इसके बाद लेखपाल को रंगे हाथ रिश्वत लेने का जाल बिछाया था। इस बारे में ललितपुर के सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी लेखपाल के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी लेखपाल से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close