छत्तीसगढ़ में मिल सकता है 500 रुपए में सिलेंडर: निकाय इलेक्शन हो सकता है गेमचेंजर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव से पहले लोगों को 500 रुपए में घरेलू गैस सिलेंडर मिल सकता है। इसका इशारा खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिया है। बीते बुधवार को रायपुर में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मंच से CM साय ने इस योजना को शुरू करने की बात कही। माना जा रहा है कि, जल्द ही इसके लिए कागजी कार्रवाई शुरू की जाएगी ताकि लोगों को इसका बड़ा फायदा मिल सके और दिसंबर में होने वाले निकाय चुनाव में इस योजना से पार्टी को फायदा मिल सके। वहीं कार्यसमिति की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं ने निकाय चुनावों पर फोकस करने की बात कही। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए CM साय ने उन योजनाओं का जिक्र किया जो प्रदेश में आने वाले दिनों में लागू होंगी। मुख्यमंत्री ने 22 मिनट 47 सेकेंड के भाषण में दो बड़ी योजनाओं का जिक्र किया जो आगे आने वाले दिनों में शुरू होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि, हम भूमिहीन लोगों को 10 हजार रुपए सालाना देने का काम करने जा रहे हैं। इसके लिए हमने बजट में 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। आने वाले समय में गैस का सिलेंडर 500 रुपए में देने का वादा भी पूरा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

500 रुपए गैस सिलेंडर का राज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजस्थान में पिछली कांग्रेस की सरकार ने 500 रुपए में गैस सिलेंडर लोगों को दिया था। वहां इसके लिए सरकार ने सब्सिडी दी थी। इसको ऐसे समझिए कि, जनता ने गैस एजेंसी को पूरे पैसे 1100 दिए। बाद में लोगों के खाते में 600 रुपए सरकार ने भेज दिए, तो जनता को सिलेंडर 500 रुपए का पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्रियों को दिया गया टास्क, कहा-पूरा करना आपकी जिम्मेदारी

प्रदेश सरकार के मंत्रियों को जिलों का प्रभार भी सौपा गया है। निकाय चुनाव को ध्यान में रखकर प्रभारी मंत्रियों को टास्क दिया गया है। जिला, बूथ, मंडल स्तर पर अब बैठकें शुरू होंगी। प्रभारी मंत्री जिलों में जाएंगे और बैठकों में ये समझेंगे कि स्थानीय मुद्दे क्या हैं, कैसे वहां बीजेपी के प्रति माहौल बनाया जाए।

काबिल कार्यकर्ताओं को टिकट देने के लिए नाम भी लिए जाएंगे। उनकी जमीनी पकड़ और जातिगत फैक्टर्स को भांपने का काम शुरू होगा।

नगरीय निकायों की वर्तमान स्थिति

छत्तीसगढ़ में 184 नगरीय निकाय हैं। इनमें से 169 में ही चुनाव होंगे। बाकी 15 निकायों का कार्यकाल 2025 में पूरा होगा। नगर निगमों में इस बार प्रत्यक्ष रूप से मेयर का चुनाव हो सकता है। डिप्टी CM और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने इसकी ओर इशारा किया था। उन्होंने कहा था कि, प्रत्यक्ष चुनाव होंगे या नहीं इस पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश के ज्यादातर विधायकों ने प्रत्यक्ष चुनाव करवाने की मांग की है।

Related Articles

close