एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन: 15 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला…DIG की भी तैनाती

लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम 15 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। प्रतिनियुक्ति से वापस आए डीआईजी अब्दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का डीआईजी बनाया गया है। इस पोस्ट का गठन पहली बार किया गया है। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर में तैनात सेनानायक अखिलेश कुमार चौरसिया को स्थापना में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई।

2016 बैच के आईपीएस और अभी तक बरेली में अपर मुख्य अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर तैनात रविंद्र कुमार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में डीसीपी के पद पर तैनाती दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

12 प्रशिक्षु आईपीएस का भी तबादला

इसके अतिरिक्त 12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के भी तबादले का हैं। उन्हें बतौर अपर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनाती दी गई है। अभी तक यह सीओ व एसीपी के पदों पर तैनात थे।

लखनऊ में तैनात अनिल कुमार यादव का स्थानांतरण नोएडा कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गाजियाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर लखनऊ में तैनाती दी गई है।

अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैयद अली अब्बास को लखनऊ में ही तैनाती दे दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2018 बैच के साद मियां को बरेली से नोएडा

मनीष कुमार शांडिल को अलीगढ़ से वाराणसी कमिश्नरेट

अंकित शर्मा को नोएडा से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट

राहुल भाटी को गोरखपुर से बरेली

अभिषेक भारती को प्रयागराज से गाजीपुर

संदीप कुमार मीना को मथुरा से मुरादाबाद

संतोष कुमार मीणा को वाराणसी से प्रयागराज

अनिरुद्ध कुमार को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से फतेहपुर

लखन सिंह यादव को वाराणसी से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में तैनाती दी गई है।

Related Articles

close