इनोवा पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक..4 लड़के लड़कियों की मौके पर मौत,2 की हालत गंभीर.. सभी उदयपुर से….

गुरुग्राम दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में तेज रफ्तार के कहर के चलते एक लड़की और 3 लोगों की मौत हो गई, हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनोवा गाड़ी पर तेज रफ्तार ट्रक पलटने से यह भयानक हादसा हुआ। सभी कार सवार उदयपुर से घूम कर लौट रहे थे।

गुरुग्राम के बिलासपुर थाना के इलाके में घटी घटना देर रात करीब 1:40 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि एक ट्रक सड़क पर जा रही इनोवा गाड़ी पलट गई है। मौके पर जाकर देखा तो कार बुरी तरह से ट्रक में दबी हुई थी। पुलिस ने आनन-फानन में हर संभव कोशिश करके फंसे लोगों को निकाला। तब तक एक लड़की और चार लड़के की मौके पर मौत हो चुकी थी। हादसे में एक लड़का और लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। वहीं पुलिस ने चारो शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस को तफ्तीश में पता चला कि इनोवा में सवार कुल छह युवक और युवतियां राजस्थान की पर्यटन नगरी उदयपुर से घूम कर वापस लौट रहे थे। संभवत सभी लोग 15 अगस्त की छुट्टी पर घूमने के लिए गए हुए थे। घर लौटते समय ये दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने सभी मृतक और घायल के परिजनों को सूचित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close