155 पदों पर चौकीदारों की भर्तियां ….. रोस्टर क्लीयरेंस के बाद जारी होगा विज्ञापन, डीसी ने दी हरी झंडी

पलामू । 155 पदों पर चौकीदारों की जल्द भर्तियां होगी। इस मामले में डीसी ने हरी झंडी दे दी है। रोस्टर क्लीयरेंस के लिए अब आयुक्त के पास भेजा जायेगा. इसके बाद चौकीदारों की बहाली के लिए विज्ञापन निकाला जायेगा। झारखंड के पलामू जिले में जल्द ही 155 चौकीदारों की बहाली होने वाली है। जिले में चौकीदारों के कुल स्वीकृत पद पद 443 है।

आपको बता दें कि पिछले 14 सितंबर को हुई बैठक में प्रखंडवार रिक्त पड़े पदों के बारे में चर्चा की गई थी। इसके बाद डीसी ने इसकी स्वीकृति दी है। पलामू जिले में जल्द चौकीदारों के लिए बहाली निकलेगी। रिक्त पड़े चौकीदार के पदों को लेकर डाटा तैयार कर लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिक्त पड़े चौकीदार के पदों पर बहाली के लिए डीसी की स्वीकृति के बाद रोस्टर क्लीयरेंस के लिए अब आयुक्त के पास भेजा जायेगा। इसके बाद चौकीदारों की बहाली के लिए विज्ञापन निकाला जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close