झारखंड : शराब घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, विनय चौबे से पूछताछ के बाद जल्द होगी चार्जशीट दाखिल

ACB takes big action in liquor scam case, charge sheet will be filed soon after questioning Vinay Chaubey

झारखंड शराब घोटाले की जांच में तेजी, एसीबी ने नेक्सजेन के विनय सिंह से कड़ी पूछताछ की

झारखंड के शराब घोटाले की जांच में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को ऑटोमोबाइल कारोबारी और नेक्सजेन के संचालक विनय कुमार सिंह से लंबी पूछताछ की। जांच का फोकस निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे से उनके संबंध, सहयोग और कथित काले धन के निवेश पर था।

एसीबी ने आरोप लगाया है कि विनय सिंह ने चौबे के अवैध धन को शराब आपूर्ति तंत्र के माध्यम से वैध बनाने में मदद की। जांच एजेंसी के पास सिंह की भूमिका को लेकर कई ठोस साक्ष्य हैं, जो पूछताछ के दौरान उनके सामने रखे गए।

सूत्रों के अनुसार, विनय सिंह ने कई सवालों का जवाब दिया, लेकिन कुछ मामलों में जानकारी न होने का दावा भी किया। एसीबी का मानना है कि दोनों के बीच कारोबार और वित्तीय रूप से मजबूत संबंध रहे हैं।

विनय सिंह के खिलाफ पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी था, लेकिन उन्होंने अग्रिम जमानत ले रखी थी। इसके बाद एसीबी ने नोटिस देकर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया।

इस शराब घोटाले में अब तक कुल 10 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें पूर्व प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे भी शामिल हैं। एसीबी जल्द ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

Related Articles

close