अपर समाहर्ता व 7 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, ACS की बैठक से बिना सूचना रहे गायब, शोकॉज नोटिस जारी, GAD को भी लिखा जायेगा

पटना। अपने विभाग के सचिव की तो अधिकारी सुनते नहीं, फरियादी की क्या सुनते होंगे? ये सवाल इसलिए उठा है क्योंकि राजस्व एवम भूमि सुधार विभाग की समीक्षा बैठक से बिना सूचना के ही कई बंदोबस्त पदाधिकारी गायब रहे। बैठक का आयोजन शास्त्रीनगर स्थित सर्वे प्रशिक्षण संस्थान के सभागार में किया गया। बैठक में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, सचिव सह निदेशक सर्वे जय सिंह, सहायक निदेशक अनिल कुमार सिंह, NIC, IT के तकनीकी सहयोगी और सभी जिलों के सर्वे के नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

ये बैठक अपर मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा की अध्यक्षता में हुई, लेकिन बैठक बंदोबस्त पदाधिकारी गायब रहें। अधिकारियों की मनमर्जी पर नाराज एसीएस ने गैर हाजिर 7 बंदोबस्त पदाधिकारियों, अपर समाहर्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो सामान्य प्रशासन विभाग को चिट्ठी लिखकर कार्रवाई की अनुशंसा करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक इस बैठक से अनुपस्थित अपर समाहर्ता को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग और परिमाप निदेशालय के निदेशक जय सिंह के निर्देश पर भू-अभिलेख और परिमाप निदेशालय कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा है। पूर्णिया, सहरसा, लखीसराय, अररिया, मधेपुरा, जमुई और मुंगेर के ADM से शो कॉज किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close