स्कूल में हो गया गजब का घोटाला, बिजली का कनेक्शन ही नहीं है स्कूल में, हर महीने बिल का हो रहा है भुगतान, हुआ हंगामा

जमुई। बिहार में भी अजब-गजब घोटाले होते हैं। अब स्कूल का ही मामला देख लीजिये, स्कूल में बिजली कनेक्शन ही नहीं है, लेकिन स्कूल के बिजली बिल के नाम पर लाखों की चपत लग गयी। मामला झाझा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दादपुर का है। यहां बिजली कनेक्शन हुआ भी नहीं, विद्यालय के नाम पर विद्युत बिल निकल गया।
कमाल की बात ये है कि हर महीने बिल का भुगतान जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा कर दिया गया। इसकी सूचना पर ग्रामीणों में सोमवार को ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के विरोध में विद्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।इसका नेतृत्व जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश सिंह ने किया। साथ ही बिजली नहीं रहने के बावजूद विभाग ने विद्युत विभाग को इस विद्यालय के नाम बिजली बिल जमा किया।
उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया के दौर में सरकार शिक्षा क्षेत्र में लगातार अनदेखा कर रही है, जबकि योजना ही विकास की बुनियाद है, जिस तरह से प्रखंड में शिक्षा व्यवस्था संतोषजनक नहीं है, किसी भी राज्य के विकास में शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान होता है।निरीक्षण के दौरान दादपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय की जानकारी हुई। यहां ग्रामीणों ने 39 वर्षों से बिजली नहीं होने की बात कही।











