श्रावणी मेले की पहली सोमवारी पर रेलवे की बड़ी पहल, 22 स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा… देखें पूरी लिस्ट

Jharkhand: Railways' big initiative on the first Monday of Shravani fair, announcement to run 22 special trains... see full list

Ranchi : श्रावणी मेले की पहली सोमवारी को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने विशेष तैयारी की है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए इस दिन विभिन्न रूटों पर कुल 22 श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे लाखों श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ धाम और अन्य तीर्थ स्थलों तक पहुंचने में सहूलियत होगी।

झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के प्रमुख स्टेशनों से संचालित होंगी ट्रेने

इन ट्रेनों में कई श्रावणी स्पेशल एक्सप्रेस के साथ-साथ मेमू पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं, जो झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के प्रमुख स्टेशनों से संचालित होंगी। यह पहल विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए फायदेमंद है जो देवघर, जसीडीह, सुल्तानगंज और गंगाजलघाट जैसे पवित्र स्थानों पर जल चढ़ाने के लिए आते हैं।

मुख्य ट्रेनें और उनके समय

  • 03157 मधुपुर– बनारस श्रावणी स्पेशल: मधुपुर से 12:10 बजे प्रस्थान

  • 05598 आसनसोल–जयनगर स्पेशल: आसनसोल से 13:00 बजे

  • 08645 भागलपुर–रांची स्पेशल: भागलपुर से 13:10 बजे

  • 03511 आसनसोल–पटना स्पेशल: 17:00 बजे

  • 05027 देवघर–बढ़नी स्पेशल: देवघर से 18:45 बजे

इसके अलावा जसीडीह-दुमका, जसीडीह-गोड्डा, देवघर-जसीडीह, जमालपुर-सुल्तानगंज, और जसीडीह-बैद्यनाथधाम रूटों पर कई मेमू पैसेंजर ट्रेनें सुबह से लेकर रात तक विभिन्न समयों पर चलाई जाएंगी।

रेलवे ने सुरक्षा बरते की अपील की

देवघर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पहली सोमवारी को लाखों में होती है। यही कारण है कि रेलवे द्वारा की गई यह व्यवस्था तीर्थ यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सुरक्षा के सभी निर्देशों का पालन करें और भीड़भाड़ में धैर्य बनाए रखें। रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बल, चिकित्सा टीम और जल-प्रसाद वितरण केंद्र भी तैनात किए जाएंगे।

Related Articles

close