जमीनी कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता: तखतपुर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अभ्युदय तिवारी की नियुक्ति

बिलासपुर। जिला कांग्रेस संगठन में नए सिरे से जिम्मेदारियों का वितरण करते हुए पार्टी ने ब्लॉक एवं नगर अध्यक्षों की घोषणा की है। इस सूची में तखतपुर ब्लॉक से अभ्युदय तिवारी का नाम विशेष रूप से चर्चा में है। संगठन ने उन्हें तखतपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त कर स्पष्ट संकेत दिया है कि जमीनी कार्यकर्ताओं और सक्रिय नेतृत्व को प्राथमिकता दी जा रही है।

अभ्युदय तिवारी लंबे समय से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र में उनकी पहचान एक सक्रिय, संघर्षशील एवं जनसरोकारों से जुड़े नेता के रूप में रही है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी निरंतर सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ मजबूत समन्वय और चुनावी समय में प्रभावी भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि अभ्युदय तिवारी के नेतृत्व में तखतपुर ब्लॉक में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भरोसा जताया है कि अभ्युदय तिवारी अपने अनुभव और ऊर्जा के बल पर संगठन को नई दिशा देंगे और तखतपुर क्षेत्र में कांग्रेस को और सशक्त बनाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close