ASI की मौत: बेटे को ट्रेन में बैठाकर लौट रहे एएसआई की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत

पटना: अगमकुआं थाने में पदस्थापित एएसआई ब्रजेश कुमार (45) की सड़क हादसे में मौत हो गयी. सड़क हादसे की ये घटना तुर्की ओपी के मधौल स्थित फोरलेन पर हुई।

बताया जाता है कि ब्रजेश पटना के अगमकुआं थाना में एएसआइ के पद पर कार्यरत थे. फिलहाल छुट्टी पर चल रहे थे. वे मूल रूप से दरभंगा जिले के रहनेवाले थे. ब्रजेश परिवार समेत मुजफ्फरपुर में घर लेकर रह रहे थे. उनका पुत्र पंजाब में रहकर पढ़ाई करता है. वे पुत्र को पंजाब भेजने के लिए पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़ने के लिए बाइक से गये थे. पुत्र को पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़ा कर बाइक से मुजफ्फरपुर स्थित घर लौट रहे थे. इसी बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में ठोकर मार दिया. ब्रजेश के जख्मी होने की सूचना पर तुर्की ओपी प्रभारी रवि प्रकाश अविलंब घटनास्थल पर पहुंचे. गंभीर रूप से जख्मी हालत ओपी की पुलिस ने उन्हें सकरी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे. अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही उन्होंने दम तोड़ दिया. ओपी प्रभारी ने बताया कि इसकी सूचना परिजन को देते हुए शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close