बाबा बागेश्वर को जान से मारने की मिली धमकी, 10 लाख की मांगी गयी प्रोटेक्शन मनी, पुलिस ने बिहार से आरोपी को पकड़ा

छतरपुर। बागेश्वर सरकार के नाम चर्चित पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी बिहार से आयी है। आरोपी ने इसमें 10 लाख रुपए की मांग की थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से उन्हें ई-मेल आया। मामले में हुई शिकायत के आधार पर छतरपुर जिले की बमीठा पुलिस ने आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिहार के नालंदा जिले के शंकरडीह गांव का रहने वाला है और हाल में कंकरबाग पटना में रह रहा था।

आरोपी ने ये ईमेल लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा था। इसमें धीरेंद्र शास्त्री को एक दिन का समय दिया था और जान बचाने के लिए 10 लाख रुपए की मांग की गई थी। धीरेंद्र शास्त्री की ओर से 20 अक्टूबर को बमीठा थाने में धमकी भरे ईमेल को लेकर सूचना दी गई थी। सूचना पर पुलिस की जांच शुरू की गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक धमकी भरा मेल एक बार नहीं दो बार भेजा गया था। 19 अक्टूबर के बाद 22 अक्टूबर को दूसरी बार धमकी भरा मेल भेजा गया था। दर्ज शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close