IG पर बड़ा आरोप : “मुझे यहां से निकालो, नहीं तो आत्महत्या कर लूंगी” मौसी को IG की भतीजी ने लिखी चिट्ठी, फिर पटना से लेकर छत्तीसगढ़ तक मचा हड़कंप

पटना/दुर्ग। “मुझे यहां से निकालो, वरना मैं आत्महत्या कर लूंगी” IG की भतीजी ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग से ये मैसेज पटना में अपनी मौसी के पास भेजा, तो हड़कंप मच गया। पटना से लड़की की मौसी बिहार से महिला मंच की सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ के दुर्ग पहुंची और फिर यहां लड़की का रेस्क्यू किया। जिन पर लड़की को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगा, दरअसल वो CISF के IG संजय प्रकाश हैं। IG संजय प्रकाश पर आरोप है कि संपत्ति के लालच में उन्होंने अपनी भतीजी को बंधक बनाकर रखा है।

लड़की के रेस्क्यू के बाद अब मौसी उसे लेकर अपने साथ पटना जा रही है। जानकारी के मुताबिक 22 साल की उनकी भतीजी ने अपनी मौसी को एक खत लिखा था जिसके बाद यह बात सामने आई है। मामला सीआईएसफ कॉलोनी उतई का है।लड़की ने अपनी मौसी को चोरी से एक लेटर लिखा कि वो अगर उसे नहीं ले जाएंगे तो वो खुदकुशी कर लेगी। 6 पन्नों के सुसाइड नोट मिलने के बाद बच्ची की मौसी अनीता शर्मा सख्ते में आ गई। उन्होंने महिला विकास मंच बिहार के पटना में इसकी शिकायत की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिसके बाद वहां से मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीना मानवी अपनी टीम के साथ शनिवार को दुर्ग पहुंची और दुर्ग SP से शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस भी मामले की गंभीरता को लेकर एक्शन में आई। SP ने उतई पुलिस को वीना मानवी के साथ भेजा और लड़की का रेस्क्यू कर लिया गया है।

महिला विकास मंच की टीम ने बताया कि, 4 दिन पहले एक एप्लिकेशन आया था जिसमें एक सुसाइड नोट की तरह लेटर मिला था। बच्ची की नानी के घर वालों ने बच्ची को वहां से निकालने की अपील की थी। महिला के माता-पिता दोनों नहीं है। मां की 2016 में डेथ हुई, 2021 में पिताजी की मौत हुई है। CISF के IG संजय प्रकाश बच्ची के छोटे चाचा हैं। जिन्होंने बच्ची को पढ़ाने की बात कही थी और अपने साथ रखा था। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और बच्ची परेशान रहने लगी। जिसके बाद बच्ची ने नानी घर आकर आपबीती बताई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राष्ट्रीय संरक्षक महिला बाल विकास मंच की वीना मानवी ने बताया कि बच्ची के नाम पर बिहार में 380 बीघा जमीन थी। इसमें से उसके बड़े पिता संजय प्रकाश ने 180 बीघा जमीन को बच्ची के हस्ताक्षर से बिकवा दिया। और पूरा पैसा हजम कर गए।हाल ही में उन्होंने सवा पांच लाख रुपए का चेक बच्ची से साइन करवाया और यह कहा कि उन्होंने उसके पिता के इलाज में यह पैसे खर्च किए थे। इसलिए ले रहे हैं। बच्ची को लाते समय टीम ने संजय प्रकाश से बच्ची के लॉकर की चाबी, बैंक पासबुक, चेक बुक, कपड़े, गहने समेत अन्य सामान लेकर उसके मौसी को सौंप दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close