सीनियर सिटीजन को बड़ा तोहफा: 30 लाख रुपए तक डिपॉजिट करने की छूट

नई दिल्ली । वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश करते हुए सेविंग स्कीम्स से जुड़े कई अहम ऐलान किए हैं। इसी कड़ी में सीनियर सिटीजन को भी राहत दी गई है। सरकार ने वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) की अधिकतम डिपोजिट लिमिट को बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है, जो पहले 15 लाख रुपये थी। कहने का ये है कि अब सीनियर सिटीजन अपने डिपॉजिट को दोगुना कर सकते हैं। बता दें कि इस योजना के तहत सरकार 8% व्याज देती है। इसके तहत डिपोजिटर्स 5 साल की मैच्योरिटी अवधि के बाद तीन साल की एक और अवधि के लिए विस्तार कर सकते हैं।
वहीं, पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम को सिंगल अकाउंट के लिए 9 लाख रुपये और ज्वाइंट अकाउंट्स के लिए 15 लाख रुपये कर दिया गया है। वित्त मंत्री ने 2 साल की अवधि के लिए महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र (MSSC) का प्रस्ताव दिया है। यह महिलाओं को आंशिक निकासी सुविधा के साथ दो साल के लिए 7.5% ब्याज पर 2 लाख रुपये की जमा सुविधा प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close