शिक्षिका सस्पेंड: स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही थी…. प्रधानमंत्री 10 साल से देश को मुर्ख बना रहे, पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर शिक्षिका सस्पेंड

Teacher Suspend: प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने वाली महिला शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षिका ने कहा था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सालों से देश को लोगों को मूर्ख बना रहे है।

शिक्षिका ने ये बातें बच्चों को भी बतायी थी, जिसके बाद परिजनों की शिकायत पर शिक्षिका को सस्पेंड किया गया है। मामला बिहार के गोपालगंज के भोरे प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय जैतपुर रुद्रपुर स्कूल का है।

जानकारी के मुताबिक भोरे प्रखंड के अपग्रेड हाई स्कूल, जैतपुर रुद्रपुर की शिक्षिका सुल्ताना परवीन ने नौवीं कक्षा के बच्चों को अंग्रेजी में अनुवाद दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 सालों से देश को लोगों को मूर्ख बना रहे है।

इसकी जानकारी जब छात्रों ने अपने अभिभावकों को दी, तब इसके बाद आठ अक्टूबर को अभिभावकों की शिकायत पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षिका से स्पष्टीकरण की मांग की थी। जांच के बाद कार्रवाई हुई है।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में शिक्षा विभाग ने शिक्षिका को निलंबित करने के साथ ही अलग से विभागीय कार्रवाई चलाने और प्रपत्र गठित करने का आदेश दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान शिक्षिका का मुख्यालय बरौली बनाया गया है। इससे पहले जो नोटिस जारी किया गया था, शिक्षिका ने उसका भी कोई जवाब नहीं दिया था।

डीएम के आदेश पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास, जिला मुख्यालय से आए एक अन्य अधिकारी के साथ स्कूल में जांच करने पहुंचे। इस दौरान अन्य शिक्षकों ने तो इस घटना से अनभिज्ञता जताई। लेकिन, सुल्ताना परवीन ने लिखित में अपने आरोप को स्वीकार किया और माफी मांगा।

जांच के दौरान आरोपी शिक्षिका सुल्ताना परवीन ने आरोप को स्वीकार किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किए गए पत्र में यह लिखा है कि शिक्षिका सुल्ताना परवीन पर लगे आरोप से सरकारी सेवक शिक्षण के आचरण के अनुशासनहीनता का दर्शाता है।

Related Articles

close