चाची हुई भतीजे के प्यार में पागल, पति को छोड़ा, पुलिस के सामने कहा, अब इन्हें ही मान चुकी हूं पति…

प्रेम प्रसंग मामला, सहजनवा थाना, विवाहिता महिला, पारिवारिक विवाद, Gorakhpur News, गोरखपुर: शादी के बाद भतीजे संग रहने की जिद पर अड़ी महिला, थाने में घंटों चली पंचायत

गोरखपुर। भतीजे के प्यार में पगलाई चाची ने अपने पति को ही छोड़ दिया। थाने में हुई पंचायत के बाद भी चाची पर भतीजे के प्यार की खुमारी नहीं उतरी। मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र का है, जहां एक अनोखा पारिवारिक विवाद शुक्रवार को चर्चा का विषय बना रहा। प्रेम प्रसंग के चलते एक विवाहिता महिला अपने रिश्ते के भतीजे के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला थाने तक पहुंचा, जहां घंटों चली पंचायत और समझौते की कोशिशों के बावजूद दोनों अलग होने को तैयार नहीं हुए।

प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, सहजनवा क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपने रिश्ते के भतीजे से प्रेम संबंध चल रहा था। जब इस बात की जानकारी परिवार वालों को हुई तो करीब दो महीने पहले युवती की शादी हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव में कर दी गई।हालांकि शादी के बाद भी दोनों के बीच बातचीत और संपर्क जारी रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मायके आने के बाद युवक के साथ चली गई

परिजनों का आरोप है कि करीब 10 दिन पहले महिला अपने मायके आई थी। इसी दौरान वह अपने प्रेमी भतीजे के साथ कहीं चली गई। इसके बाद परिजनों ने थाने में तहरीर देकर दोनों की तलाश करने की मांग की।

पुलिस के सामने पहुंचे दोनों पक्ष

पुलिस के प्रयास के बाद शुक्रवार को महिला और युवक अपने-अपने परिजनों के साथ सहजनवा थाने पहुंचे। यहां दोनों परिवारों के बीच लंबे समय तक बातचीत और समझौते की कोशिशें की गईं, लेकिन महिला और युवक अपने फैसले पर अडिग रहे।दोनों ने साफ कहा कि वे साथ रहना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बालिग होने के कारण पुलिस ने नहीं किया हस्तक्षेप

पुलिस ने दोनों के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें महिला और युवक दोनों बालिग पाए गए। इसके बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार बालिग व्यक्तियों को उनकी इच्छा के विरुद्ध अलग रहने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।

पंचायत विफल, साथ रहने का लिया फैसला

घंटों चली पंचायत और समझाइश के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका। अंततः महिला और युवक ने परिजनों तथा पुलिस की मौजूदगी में साथ रहने का निर्णय लिया और वहां से चले गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close