बर्ड फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट: सैंपल जांच अभियान की होगी शुरुआत

रांची । झारखंड में बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को लेकर पशुपालन विभाग और इंस्टिट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन पुरी तरह से अलर्ट हो गया है।दिसंबर से कुकुटों का सैंपल लेकर जांच के लिए कोलकाता लैब भेजा जाएगा। रांची के कांके स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन के निदेशक डॉक्टर विपिन महथा ने इसके लिए सभी जिला कुक्कुट प्राधिकारी को निर्देश जारी कर दिया है।

2018 में गोड्डा में मिला था बर्ड फ्लू का कंफर्म केस

इंस्टिट्यूट ऑफ़ एनिमल हेल्थ एंड प्रोडक्शन डॉ विपिन महथा ने बताया की ऐसा देखा गया है की जाड़े की शुरुआत होते ही देश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने लगते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जब तापमान कम हो जाता है और आद्रता बढ़ जाती है तो ऐसे में बर्ड फ्लू के होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए समय रहते हैं विभाग अलर्ट मोड में है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया की वर्ष 2018 में गोड्डा में बर्ड फ्लू के कंफर्म केस मिलने के बाद से कोई नया मामला पिछले 4 वर्षों में नहीं मिला है। इसके बावजूद झारखंड में सभी जिलों में अलर्ट कर दिया गया है। डॉक्टर विपिन महथा ने कहा की राज्य के सभी जिलों के पोल्ट्री फॉर्म से 7000 से 8000 की करीब बर्ड फ्लू का सैंपल जांच के लिए कोलकाता भेजा जाएगा।

बर्ड फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए विभाग अलर्ट

वर्ष 2021- 22 में 3143 सैंपल और वर्ष 2020- 2021 में 5523 kukkuto का सैंपल जांच के लिए कोलकाता भेजा गया था। बर्ड फ्लू को लेकर अल्टरनेट इसलिए भी पहले जरूरी है क्योंकि kukuton से इसके इंसानों में फैलने खतरा रहता है। ऐसे में समय रहते अलर्ट हो जाना एक सराहनीय कदम है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close