भाजपा नेता की हत्या : दो लड़कियों समेत चार को पुलिस ने लिया हिरासत में, चाकू गोदकर हुई थी हत्या, पूछताछ जारी

बेतिया। भाजपा नेता की हत्या में पुलिस ने दो युवतियों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि लड़कियों की इस खूनी वारदात में संलिप्तता रही है। दरअसल सोमवार को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बेतिया ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गयी थी। जानकारी के मुताबिक हिरासत में ली गई लड़कियों से मेलजोल के एंगल को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कही साजिश के तहत सोनू को बुलाया तो नहीं गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले में एक अन्य युवक की तलाश में है। पुलिस उस पर दबाव बनाने के लिए उसके पिता को हिरासत में लेकर थाना में रखा है। हालांकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ बता नहीं रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे भाजपा नेता सोनू कुमार की उनके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर चाकू गोद व गला रेत हत्या कर दी गई थी। सोनू गांव के ही अपने दोस्त सुजीत कुमार के साथ घर से टहलने निकले थे। घटना में सुजीत घायल हो गए थे। वे किसी तरह अपराधियों के चंगुल से बचकर भाग निकले थे। मामले में भाजपा नेता के भाई अभिमन्यु कुमार ने मुफस्सिल थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कराई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close