ब्रेकिंग: पूर्व मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा पत्र, देखिये इस्तीफे में क्या लिखा है

पॉलिटिक्स न्यूज । देशभर में राजनीतिक घटनाक्रम में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। जहां बीजेपी 3 राज्यों में नए चेहरे को जिम्मेदारी देकर सबको चौंका दिया। ताजा हालिया घटनाक्रम में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यंत्री रमन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सरकार बनायी है। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 54 सीटें हासिल की है। हालांकि पहले उन्हें मुख्यमंत्री बनाये जाने की चर्चा थी। लेकिन, पार्टी ने विष्णुदेव साय को प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री को पार्टी ने अलग जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें विधानसभा के अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को उन्होंने अपना नामांकन भी भर दिया है। विधानसभा में सर्व सम्मति से उनका अध्यक्ष पद पर चुना जाना भी तय है। विधानसभा के संवैधानिक पद पर आसीन होने के बाद वो राजनीतिक पदों पर नहीं रह सकते थे, लिहाजा उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। 2018 में चुनाव हारने के बाद से ही वो संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कांग्रेस में छत्तीसगढ़ में घमासान

इधर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारी हार मिली है। पार्टी को विधानसभा चुनाव में सिर्फ 35 सीटें मिली है, जिसके बाद पार्टी को सरकार गंवानी पड़ी है। हार के बाद पार्टी में हाहाकार मचा हुआ है। लगातार इस्तीफे हो रहे हैं। अब तक दो पूर्व विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है, वहीं राज्य के पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर भी पार्टी कार्रवाई करने जा रही है। हार के बाद से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने ही विधायक व पूर्व मंत्री के निशाने पर है। एक पूर्व विधायक ने तो पार्टी के प्रभारी पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है। इस मामले में दर्जन भर पूर्व विधायक दिल्ली में भी शिकायत लेकर गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close