Breaking: हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ED ने मांगा समय, अब अगली सुनवाई…

रांची: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में समेकित जवाब दाखिल करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समय मांगा है. मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को होगी. मामला फाइनल डिस्पोजल के लिए रखा गया।

हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल, झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने पक्ष रखा। वहीं ईडी की ओर से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू, अधिवक्ता एके दास ने पैरवी की।

जस्टिस चंद्रशेखर की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल क्रिमिनल रिट याचिका और संशोधन पिटीशन पर जवाब दाखिल करने के लिए अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को दो हफ्ते का समय दिया।

पूर्व CM ने ED की गिरफ्तारी के खिलाफ क्रिमिनल और हस्तक्षेप याचिका दायर की है। आज ही हेमंत सोरेन की ED रिमांड भी खत्म हो रही है।

इससे पहले 5 फरवरी को पूर्व सीएम की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी, जहां अदालत ने ईडी को अपना जवाब दाखिल करने को कहा था।

Related Articles

close