वेतन के लिए घूस: शिक्षक से वेतन के लिए घूस मांगते BEO का ऑडियो वायरल, बंद वेतन चालू कराने के लिए मांग रहा है रिश्वत

पटना। वेतन के लिए घूस मांगते BEO का ऑडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। आरोप है कि प्राथमिक विद्यालय चकबन्दों के शिक्षक अजय कुमार का प्रशिक्षण अवधि का वेतन दो साल से बन्द था। वेतन शुरू कराने को लेकर शिक्षक अजय कुमार दो साल से ऑफिस के चक्कर लगा कर परेशान हो गए थे। वेतन शुरू कराने के एवज में बीईओ ने पैसे की मांग की है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का नाम नवल किशोर सिंह बताया जा रहा है। हालांकि HPBL न्यूज ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। बीईओ ने उनसे कहा कि कितना पैसा लगेगा, ऑफिस के निजी व्यक्ति को बता देंगे। शिक्षक ने पैसे मांगे जाने की शिकायत जिला पदाधिकारी से की है। साथ ही, साक्ष्य के तौर पर ऑडियो क्लिप दिया है। ऑडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक बीईओ ने शिक्षक अजय कुमार से बन्द वेतन शुरू कराने के लिए खर्चा वर्चा की बात कह रहे है। आरोप है कि बीईओ ने पैसा ऑफिस में रहने वाले निजी व्यक्ति रामानुज को पैसा कितना लगेगा बताने की बात कह रहे है। बताया जाता है रुके हुए वेतन या अपसेंटी व जांच के नाम पर बीईओ जमकर वसूली करते है। इधर बीईओ ने ऑडियो में अपनी आवाज होने से इंकार किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close