Budget 2023 Update: आज के बजट में क्या हुआ सस्ता ..क्या हुआ महंगा, देखे List

नई दिल्ली । केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आम बजट पेश कर दिया है. इस आम बजट में केंद्र सरकार की तरफ से कई बड़े एलान किए गए हैं. जिनमें टैक्स स्लैब में कटौती सबसे बड़ा एलान है. सरकार ने पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म कर दी. इस दौरान वित्त मंत्री ने ये भी बताया है कि किन चीजों को सस्ता किया जा रहा है और कौन सी चीजें महंगी हो रही हैं. आइए जानते हैं कौन सी चीजें सस्ती होंगी और किन चीजों पर अब ज्यादा पैसा देना होगा।

क्या – क्या हुआ सस्ता

  • मोबाइल फोन और कैमरे के लेंस सस्ते होंगे.
  • विदेश से आने वाली चांदी सस्ती होगी
  • एलईडी टीवी और बायोगैस से जुड़ी चीजें सस्ती होंगी
  • कुछ टीवी पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी घटा दी गई है
  • इलेक्ट्रिक कारें, खिलौने और साइकिल सस्ती होंगी
  • हीट क्वायल पर कस्टम ड्यूटी घटाई

क्या-क्या हुआ महंगा

  • सोना-चांदी और प्लेटिनम महंगा होगा.
  • सिगरेट महंगी होगी, ड्यूटी बढ़ाकर 16 परसेंट की गई

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close