पत्नी बनकर बेटी ने पिता का 10 सालों तक पेंशन खाया, हुआ खुलासा तो विभाग में मच गया हड़कंप, महिला गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

एटा। यूपी में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां एक शातिर बेटी ने पत्नी बनकर पिता की मौत के बाद सालों तक पेंशन लिया। इधर मामले के खुलासे के बाद हड़कंप मचा है। इधर घटना पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामला उत्तर प्रदेश के एटा का है। शातिर बेटी ने पिता की मृत्यु के बाद सालों तक उनकी पेंशन के रुपयों पर ऐश करती रही।
दरअसल विजारत उल्ला खां 30 नवंबर 1987 को लेखपाल के पद से रिटायर हुए थे। इस दौरान कुछ साल बाद विजारत उल्ला खां की बेगम साविया का निधन हो गया। फिर 2 जनवरी 2013 को विजारत का भी निधन हो गया। उनकी बेटी मोहसिना परवेज पत्नी फारूख अली ने पेंशन प्रपत्रों में खुद को विजारत की बेगम दिखाकर उनकी पेंशन लेना शुरू कर दी।
हैरानी की बात ये है कि 2013 से लेकर 2023 तक बेटी खुद को विजारत खां की खुद को बीबी बताकर पेंशन लेती रही। विभाग के भी लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। इसी बीच मामला स्थानीय जिला प्रशासन के संज्ञान में आया तो मामले की जांच हुई। जिसके बाद जब जिला प्रशासन ने मामले की जांच रिपोर्ट के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में पेश करके महिला को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।











