बर्थडे मनाने नदी के बीच काटने लगे केक, एक साथी बहा, 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं

कांकेर। खंडीघाट नदी के बीच नशे में धुत स्वास्थ्य कर्मियों को बर्थडे केक काटना महंगा पड़ा। इस हरकत के दौरान तेज धार में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहायक ग्रेड तीन डौंडी मथाई चौक निवासी प्रतीक चुरेन्द्र बह गए। उनके साथ बर्थडे मन रहे बाकी के 14 स्वास्थ्य कर्मी किसी तरह जान बचाकर नदी से बाहर निकले। 10 गोताखोरों द्वारा खोजबीन किये जाने के बावजूद 24 घंटे बाद भी प्रतीक का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है।

जानकारी के मुताबिक पूरी घटना 15 अगस्त की दोपहर 12 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मी खंड चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज किशोरे का बर्थडे पार्टी मनाने खंडीघाट पहुंचे थे। केक काटने के लिए नदी के बीच जद में मंडप बनाया गया था। केक काटते वक्त प्रतीक फोटो खींच रहा था। इसके बाद वह नदी में नहाने लगा। लेकिन कुछ देर बाद वह गायब हो गया। आसपास खोजने पर भी प्रतीक का कोई अता पता नहीं चल सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नदी में बह जाने का शक होने पर बीएमओ ने आनन फानन में पुलिस थाना लोहत्तर को सूचना दी। इसके बाद थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे। लेकिन लंबी खोजबीन के बाद भी शाम तक प्रतीक का कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे दिन शुक्रवार को नगर सैनिक के 10 गोताखोरों की टीम बुलाकर बोट के माध्यम लगातार खोजबीन की गई। लेकिन 24 घंटे बाद भी प्रतीक चुरेंद्र का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना स्थल पर शराब की खाली बोतलें मिली हैं। स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित होने के बाद भी स्वास्थ्य कर्मी शराब पीकर पार्टी मना रहे थे। पूछताछ के दौरान पार्टी मनाने गए स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी का जन्मदिन 16 अगस्त को होता है, लेकिन 15 अगस्त को छुट्टी होने के कारण वे इस दिन बर्थडे पार्टी देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close