परिजनों में पसरा मातम : कुआं साफ करने के दौरान हादसा! जहरीली गैस के रिसाव से युवक की मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चिस्दा गांव में कुएं की सफाई करते समय जहरीली गैस के रिसाव से एक युवक की मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मृतक को कुएं से बाहर निकाला।

बता दें कि, यह मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, चिसदा का रहने वाला केशव प्रसाद पटेल मंगलवार को अपने घर के आंगन में स्थित 40 फीट गहरे कुएं की सफाई के लिए उतरा था। वह कुएं से मरे हुए मेढ़कों को बाहर निकाल रहा था, तभी अचानक वह कुएं के अंदर लापता हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना के समय घर में केवल उसकी भाभी मौजूद थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे। केशव के देर तक बाहर न आने पर भाभी ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजन घर लौटे और कुएं से गैस रिसाव की बदबू के कारण पचपेड़ी पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया, एसडीआरएफ की टीम ने गैस रिसाव से बचाव किट का उपयोग कर कुएं में कांटेदार रस्सी डालकर केशव की खोजबीन की। जिसके बाद काफी मशक्कत करने पर उसकी लाश बरामद हुई। वहीं शव को अब पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close