स्वतंत्रता दिवस के दिन सरकारी अस्पताल में बांटा मुर्गा-भात, हिन्दू संगठन ने जताई आपत्ति, आरोपी गिरफ्तार

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिला से एक अचंभित करने वाली घटना सामने आयी है, जहां अस्पताल में मुर्गा- भात परोसने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, सावन के महीने में और स्वतंत्रता दिवस के दिन सरकारी जिला अस्पताल में मुर्गा भात बांटने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद गौरेला पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दि। वहीं इस मामले में गौरेला के एकता नगर के रहने वाले ओबेश खान, पेंड्रा के रहने वाले मोहम्मद शहाबुददीन, गौरेला के रखने वाले सखर फारूखी को बीएनएस एक्ट की प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया जा चूका हैं, और उन सभी को 21 अगस्त तक जेल भेज दिया गया है।

क्या हैं पूरा मामला ?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि, बीते गुरुवार को पेंड्रा जिला प्रशासन के द्वारा जिला चिकित्सालय के सामने गुरूकुल मैदान में आजादी का पर्व मनाया जा रहा था। उसी दौरान जिला अस्पताल में कुछ अज्ञात लोग खाने पीने का सामान वितरित करने एक गाड़ी में पहुंचे और मुर्गा- भात वितरण करने लगे। तभी वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए वीडियो बना लिया। जिसके बाद खाना बांटने वाले लोग वहां से चले गये। इस मामले की जानकारी सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा को मिली, तो वो मौके पर पहुंचे। जहां स्टॉफ से मामले की जानकारी लेने के बाद गौरेला थाना में इसकी लिखित शिकायत भेजी गई और एफआईआर के लिये कहा।

बजरंग दाल के लोग भी हुए नाराज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं सावन के महीने में और स्वतंत्रता दिवस के दिन सरकारी जिला अस्पताल में मुर्गा भात बांटने की जानकारी बजरंग दल और दूसरे संगठनों को हुई तो वो जिला अस्पताल पहुंचे। जहां सीएमएचओ के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुये उन्होंने आपत्ति दर्ज करायी।

सीएमएचओ बोले- किसी को भी नहीं दी गई थी अनुमति

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस मामले को लेकर सीएमएचओ रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, किसी को भी अस्पताल में इस प्रकार खाना बांटने की परमिशन नहीं दी जाती हैं न दी गई हैं। खाना बांटने वाले लोग मुख्य गेट से नहीं आये है, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। वे बाजू में स्थित छोटे दरवाजे से भीतर घुसे थे।

Related Articles

close