महादेव सट्टा एप : पुलिस के सिपाही की नौकरी खत्म, एसपी ने जारी किया आदेश

रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में भीम सिंह और अर्जुन सिंह के बाद अब निलंबित दुर्ग पुलिस के सिपाही सहदेव यादव की नौकरी भी खत्म कर दी गई है। एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कदाचरण का दोषी पाते हुए उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है। उस पर दो दो डीई में सहयोग न करने और 11 जुलाई को ईओडब्लू द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजने की रिपोर्ट मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि, सहदेव सिंह यादव को बीते दिनों EOW की टीम ने राजनांदगांव के सोमनी ढाबे से पकड़ा गया था। बुधवार को हिरासत में लिए जाने के बाद उसे गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया। आरोप है कि सहदेव सिंह यादव ने महादेव सट्टा ऐप के जरिए काली कमाई कर लाखों की संपत्ति बनाई। काली कमाई का बड़ा हिस्सा उसने जमीन और शेयर मार्केट में लगाया। लग्जरी गाड़ी भी यादव ने खरीदी जिसे पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस से बचने के लिए वो प्रदेश से बाहर रह रहा था। चर्चा है कि वो पकड़े जाने से पहले वो मुंबई से लौटा था और साथ में 5 से 6 करोड़ कैश लेकर आया था। पुलिस को हालाकि कोई कैश उसके पास से नहीं मिला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सगे कांस्टेबल भाईयों ने खड़ी की थी करोड़ों की जायदाद

महादेव सट्टा ऐप से कमाई कर दोनों भाईयों ने करोड़ों की जायदाद चंद सालों में बनाई थी। आरोप है कि दोनों भाईयों ने पुलिस की वर्दी में महादेव ऐप का पैनल ऑपरेट कर हवाला का पैसा भी इधर से उधर किया। तीन सालों तो दोनों भाई पुलिस की नाक के नीचे ये कारोबार चलाते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी। अब जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है पूरे मामले का खुसासा होता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close