Weather Update: रिकार्ड तोड़ बारिश, जानें किस जिले में हुई सबसे अधिक वर्षा

रायपुर। मानसून राज्य में पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। राज्य में पिछले कई दिनों से तेज बारिश हो रही है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। मौसम विभाग जानकारी के मुताबिक 1 जून 2024 से अब तक राज्य में 268.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के अलग-अलग जिलों में 01 जून 2024 से आज 16 जुलाई की सुबह तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सबसे अधिक 418.7 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 136.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में अब तक इतनी हुई बारिश

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से अब तक सूरजपुर जिले में 197.0 मिमी, बलरामपुर में 335.7 मिमी, जशपुर में 239.6 मिमी, कोरिया में 246.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 201.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। इसी प्रकार, रायपुर जिले में 231.5 मिमी, बलौदाबाजार में 286.2 मिमी, गरियाबंद में 320.4 मिमी, महासमुंद में 216.9 मिमी, धमतरी में 271.0 मिमी, बिलासपुर में 325.4 मिमी, मुंगेली में 312.0 मिमी, रायगढ़ में 324.6 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 189.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 291.3 मिमी, सक्ती में 253.2 कोरबा में 382.5 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 340.2 मिमी, दुर्ग में 166.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। वहीं प्रदेश कबीरधाम जिले में 246.0 मिमी, राजनांदगांव में 217.9 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 238.2 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 182.1 मिमी, बालोद में 254.6 मिमी, बेमेतरा में 156.4 मिमी, बस्तर में 354.4 मिमी, कोण्डागांव में 256.4 मिमी, कांकेर में 263.3 मिमी, नारायणपुर में 296.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 298.0 मिमी और सुकमा जिले में 412.4 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकॉर्ड की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close