नक्सलियों की साजिश: IED की चपेट में आए BSF के 2 जवान, घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

कांकेर : बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाएं बढ़ गई है. अमित शाह के बस्तर दौरे के बाद नक्सली लगातार अपनी बौखलाहट जवानों पर निकाल रहे हैं. सोमवार को बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट के बाद आज कांकेर में भी आईईडी ब्लास्ट हुआ. जिसमें बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए हैं. घायल जवानों के तुरंत कोयलीबेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक इलाज के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है। IED ब्लास्ट कोयलीबेड़ा के डूडा और चिलपरस कैंप के बीच कागबरस टेकरी के पास हुआ।

कांकेर एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने आईईडी ब्लास्ट की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले हुए थे. इसी दौरान सीओबी चिलपारा से लगभग ढाई किलोमीटर उत्तर और सीओबी धुट्टा से लगभग 1 किलोमीटर दक्षिण में नक्सलियों ने नाले में IED प्लांट कर रखा था. एरिया डोमिनेशन के दौरान जवान इसकी चपेट में आ गए. बीएसएफ कर्मी नंबर 11243512 सीटी सुशील कुमार के चेहरे और आंख पर चोट लगी है. नंबर 12061056 सीटी छोटूराम के दाहिने पैर और हाथ में चोट आई है. घायल जवानों का प्राथमिक इलाज कोयलीबेड़ा स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close