फ्री जामुन के चक्कर में सिपाही जी की भरे बाजार में गुंडागर्दी, फिर भीड़ ने पुलिसवाले को खूब चखाया मजा, फ्री के बजाय देना पड़ा 400 रूपये हर्जाना

जमुई। जमुई जिले में एक पुलिस वाले को गुंडागर्दी महंगी पड़ गयी। मुफ्त में जामुन नहीं देने पर सिपाही ने महिला का जामुन बीच सड़क पर फेंक दिया। जिसके बाद स्थानीय लोगों और अन्य पुलिसकर्मियों के विरोध के बाद उक्त जवान को 400 रुपए हर्जाना पीड़ित आदिवासी महिला को देना पड़ा। घटना नगर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक पर अंबेडकर मूर्ति के सामने की है।

जहां एक महिला जमीन पर बैठकर जामुन बेच रही थी। जानकारी के अनुसार महिला के साथ पुलिस के जवान ने तब बदसलूकी की जब कमीशन में जामुन मांगने लगा। जब महिला ने मुफ्त में जामुन देने से मना कर दिया, तो जवान ने टोकरी में रखा जामुन को जमीन पर बिखेर दिया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सभी लोग महिला के साथ बर्ताव और जामुन को जमीन पर बिखेर देने को गलत बताया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिस पुलिस के जवान पर आरोप लगा है उसका नाम महेश सिंह बताया गया है जो कैदी वाहन का चालक है। दरअसल बरहट इलाके के सुदूर गांव से 25 किलोमीटर की दूरी तय कर अपने छोटे बच्चे के साथ शहर के कचहरी चौक पर संझली मरांडी और सरिता सोरेन नाम की आदिवासी महिला जामुन बेच रही थी, तभी सादे लिबास के पुलिस के जवान जो कि कैदी वाहन का चालक है उसने महिला से कमीशन के तौर पर जामुन मांगा, जब महिला ने जामुन देने से मना किया तो उसने महिला को भला बुरा कह कर जामुन से भरे टोकरे को सड़क पर बिखेर दिया था जिसके बाद लोगो की भीड़ जुट गई, कई लोग इसे गलत बता मौके पर मौजूद दूसरे पुलिस वालों के साथ कहा सुनी भी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close