कॉलेज परिसर में छत से लटका मिला प्रोफेसर का शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मधेपुरा: एमपी कॉलेज ऑफ बीएड में एक प्रोफेसर का शव कॉलेज की रेलिंग से लटका हुआ मिला है। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी. वहां गर्दन में किसी कपड़े के सहारे कॉलेज कैंपस में ही रेलिंग से प्रोफेसर की लाश लटकी हुई थी. प्रोफेसर का नाम एनुल बताया जा रहा है. इस मामले को लेकर मधेपुरा के एसपी राजेश कुमार ने बताया कि संबंधित थानेदार को निर्देश दिया गया है. हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी. सूचना मिलते ही भर्राही ओपी की पुलिस कॉलेज पहुंची. प्रोफेसर के शव को रेलिंग से उतारा गया. इसके बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को पुलिस ने सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. प्रोफेसर की हत्या हुआ या उन्होंने खुद आत्महत्या कर ली है, पुलिस दोनों ही एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है. भर्राही ओपी पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि हत्या है या आत्महत्या।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रोफेसर एनुल पश्चिम चंपारण के लठियाही गांव के रहने वाले थे और एमपी कॉलेज ऑफ बीएड में बीएड विभाग में प्रोफेसर के पद पर तैनात थे. पिछले कई वर्षो से वे कॉलेज परिसर में बने दो मंजिला मकान में रहते थे. बताया जाता है कि बकरीद में प्रोफेसर एनुल अपने ससुराल गये थे. वहां से अकेले ही कॉलेज लौटे थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close