मोमोज खाने से मौत : दोस्तों में लगी मोमोज खाने की शर्त, 150 मोमोज खाने के बाद युवक बेहोश होकर गिरा, हुई मौत

गोपालगंज। मोमोज खाने से युवक की मौत हो गयी। मामला गोपालगंज के सिहोरवा गांव का है। जहां मोमोज खाने के बाद युवक की तबीयत बिगड़ी और फिर वो वहीं खाते-खाते बेहोश हो गया और फिर उसकी मौत हो गयी। जानकारी के मुताबिक थावे थाने के सिहोरवा गांव निवासी विशुन मांझी के 25 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार पासवान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के ज्ञानी मोड़ पर मोबाइल दुकान चलाता था और मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था।

इस दौरान उसके कुछ दोस्त विपिन कुमार पासवान के पास पहुंचे तथा मोमोज खाने को लेकर शर्त लगा दी। दोस्तों के साथ युवक मोमोज के ठेले के पास पहुंच कर एक-एक कर 150 मोमोज खा लिये। मोमोज खाने के बाद अन्य दोस्त चले गए। मोमोज खाने के बाद विपिन कुमार पासवान भी अपनी दुकान पर चला गया, जहां कुछ देर के बाद वह बेहोश होकर गिर गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारों की मानें तो मोमोज खाने के बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है। युवक के पिता ने जहर देकर मारने की आशंका जतायी है। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close