जवान की संदिग्ध हालत में मौत : परिजन कर रहे थे शादी की तैयारी, आई मौत की खबर….

गिरिडीह । आर्मी जवान की संदेहास्पद रूप में सोमवार को मौत हो गई है। पंजाब के पटियाला स्थित बैरक कैंपस में उसका शव मिला है। घटना गिरीडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र निवासी आर्मी के जवान की हैं। मामले की सूचना मिलते ही परिजन पटियाला के लिए रवाना हो गए हैं, वहीं जवान की मौत से इलाके में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, बगोदर थाना क्षेत्र के डोरियो गांव के रहने वाले आर्मी जवान पंकज कुमार पटेल का शव सोमवार को पंजाब के पटियाला स्थित बैरक कैंपस में मिला है। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह और परिजनों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद परिजन गिरिडीह से पटियाला के लिए रवाना हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आर्मी जवान पंकज कुमार पटेल पंजाब के पटियाला में तैनात था। दो दिन पूर्व ही वह गांव से पटियाला गया था। बताया जाता है कि इसी सप्ताह वह गांव आया था और चार-पांच दिन रहने के बाद 28 जनवरी को पटियाला के लिए रवाना हो गया था। इसी बीच सोमवार की सुबह बैरक कैंपस में ही उसका शव मिला है।

आर्मी जवान पंकज की होली के बाद होने वाली थी शादी। बताया जाता है कि चार साल पूर्व पंकज कुमार पटेल की नियुक्ति आर्मी में हुई थी। वह दो भाईयों में सबसे बड़ा था। बताया जाता है कि उसकी शादी भी तय हो गई थी। होली के बाद शादी होनी थी, वहीं शादी को लेकर परिजन काफी उत्साहित थे, लेकिन नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close