शर्मनाक: छात्राओं के सामने नंगे ही सो जाता था हेडमास्टर, अश्लील हरकत करते VIDEO हुआ वायरल, विभाग ने किया सस्पेंड

बहराइच। हेडमास्टर की स्कूल में हरकत सुनकर आपका भी शर्म से सर झुक जायेगा। शराब के नशे में हेडमास्टर ने पहले तो बच्चियों के साथ अश्लील हरकत की और फिर नंगे ही सो गया। वायरल वीडियो पर शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना विशेश्वरगंज स्थित एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की है। आरोप है कि शिक्षक लंबे समय से नशे में आता था जिससे विद्यालय का स्टॉफ व अभिभावक भी परेशान रहते थे। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में विशेश्वरगंज ब्लॉक क्षेत्र के स्कूल के शिक्षक की गंदी हरकतों से परेशान बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी।

इस मामले में लिखित शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी मनमोहन सिंह से की गयी थी। आरोप के मुताबिक हेडमास्टर क्लास में छात्रों के सामने गंदी हरकत करता था और नशे की हालत में ही स्कूल जाता था। वह क्लास में कपड़े उतारकर छात्रों को असहज महसूस करवाता था। उस पर अश्लील हरकत करने का आरोप है। हेडमास्टर के इन हरकतों के कारण कई छात्राओं ने स्कूल जाना छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि हेडमास्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया। बहराइच जिले के विशेश्वरगंज स्थित एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के सामने नशे की हालत में अश्लील हरकत करने के आरोप में स्कूल के हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षाधिकारी अव्यक्त राम तिवारी ने बुधवार को बताया कि विशेश्वरगंज विकास खण्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर दुर्गा प्रसाद जायसवाल के खिलाफ शिकायत आई थी कि वे नशे की हालत में स्कूल आते हैं। तिवारी के अनुसार, जायसवाल का एक वीडियो भी मिला है जिसमें वह नग्न अवस्था में छात्र-छात्राओं के सामने सोते और असहज स्थिति पैदा करते दिखाई दे रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close