बक्‍सर मे सूर्य प्रतिमा को लेकर दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

मुफ़्ससिल थाना के चौसा महादेवा घाट पर प्रतिमा स्थापित करने में वर्चस्व को लेकर आपस में दो पूजा समिति के लोग भिड़ गए। दोनो तरफ से लाठी डंडा और ईंट पत्थर बरसाए गए।

इस मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए चौसा पीएचसी लाया गया, जिनमें दो की स्थिति गम्भीर होने पर सदर अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच मामले को शांत कराया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना शनिवार की रात्रि 10 बजे की है। मिली जानकारी के अनुसार, महादेवा की पूजा समिति का पक्ष घाट पर मूर्ति रखने के लिए टेंट लगा रहा था तो वही कठघरवा का पक्ष मूर्ति न रखने को लेकर टेंट उखाड़ने लगा, जिसपर मारपीट हो गई।

महादेवा घाट वाला गुट का कहना था कि हम यहां के स्थानीय है और यहां हम पूजा पाठ करेंगे तो वहीं कठघरवा के युवकों का कहना था कि हम 50 वर्षों कठघरवा के लोग इस घाट पर सारी व्यवस्था करते आ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close