खाद्य विभाग की कार्रवाई : दो राइसमिलों पर छापा, 1650 क्विंटल धान और 620 क्विंटल चावल जब्त

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में खाद्य विभाग ने कस्टम मिलिंग में लापरवाही बरतने वाले राइस मिलर्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। कलेक्टर के निर्देश पर विभाग ने पामगढ़ इलाके की दो चावल मिलों को निशाना बनाया। आज सुबह अधिकारियों ने पामगढ़ स्थित राज एग्रो इंडस्ट्रीज में छापेमारी की।

जांच के दौरान जरूरी दस्तावेज न मिलने पर खाद्य विभाग ने सख्त कार्रवाई की और मालिक सुनील कुमार के पास से 1,296 क्विंटल धान जब्त किया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

354 क्विंटल धान और 620 क्विंटल चावल जब्त

वहीं पामगढ़ स्थित केटी एंड संस इंडस्ट्रीज में भी अनियमितता का मामला सामने आया है। खाद्य निगम के राज्य कोटे का आवंटन होने के 15 दिन बाद भी चावल जमा नहीं होने पर खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए 354 क्विंटल धान और 620 क्विंटल चावल जब्त किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close