मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी : इन इलाकों में अगले 3 घंटों के भीतर भारी बारिश के आसार

रायपुर। प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कई इलाकों में हल्की बारिश भी हो रही है। वहीं प्रदेश के कई जगहों पर तेज हवाएं भी चल रही है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से हल्की बूंदाबांदी हो रही है। आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की सम्भावना है। इससे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश के आसार जताये जा रहे हैं। बीते शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जारी हुआ यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के उत्तर भागों में 30 जून तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में आज सरगुजा और बिलासपुर संभाग में हल्की से भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 जून तक भारी बारिश की संभावना है। साथ ही प्रदेश के उत्तर भागों के कई जिलों में तेज़ गरज चमक के साथ तेज हवाएं और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं प्रदेश अन्य कुछ इलाकों में 29 जून से बारिश की गतिविधि में थोड़ी कमी आने की संभावना है। हालांकि प्रदेश भर में हल्की बारिश होते रहेगी। बीते शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर में 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 32.5, बिलासपुर में 32, पेंड्रा रोड में 33.3, अंबिकापुर में 33.8, जगदलपुर में 28.5, दुर्ग में 31.4 और राजनांदगांव में 30 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

36 प्रतिशत कम हुई बारिश

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं मौसम विभाग जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में अब तक 172.5 मिली मीटर बारिश हो जानी चाहिए थी। कम बारिश के चलते प्रदेश के बांध 32 फीसदी ही भरे हैं। प्रमुख 46 बाधों की कुल क्षमता 6360.23 मि​लियन क्यूबिक मीटर है। जिसमें अब तक बांधों में 2026.90 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी है।बांधों में महज 32 फीसदी पानी है। बड़े बांधों के साथ-साथ छोटे बांधों में भी पिछले साल के मुकाबले पानी कम है। 27 जून 2023 को प्रदेश के बांधों में 53 फीसदी पानी था जबकि 2022 में 41.23 प्रतिशत पानी था। लेकिन इस बार सिर्फ 32 प्रतिशत पानी ही जलाशयों में बचा है।

Related Articles

close