बेडरूम में पति की लाश, खून से लथपथ पड़ा बेटा… और डॉक्टर पत्नी लाश के पास बैठी रील रही देख ! मर्डर मिस्ट्री ने उड़ाए होश

कर्नाटक के धारवाड़ में डॉक्टर की हत्या से सनसनी, फ्लैट के अंदर मौजूद थे सिर्फ पति, पत्नी और बेटा; पुलिस की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासों के संकेत।

कर्नाटक के धारवाड़ से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शहर के कर्नाटक यूनिवर्सिटी रोड स्थित रंका स्टैलो अपार्टमेंट में 45 वर्षीय डॉक्टर डॉ. किरण होनन्नावर अपने फ्लैट में मृत पाए गए। वहीं उनका आठ वर्षीय बेटा चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल मिला। इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चर्चा डॉक्टर की पत्नी के कथित व्यवहार को लेकर हो रही है, जिसने जांच को नई दिशा दे दी है।

फ्लैट के अंदर थे सिर्फ तीन लोग

पुलिस के अनुसार, घटना के समय फ्लैट में केवल डॉ. किरण, उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका कट्टानहल्ली और उनका आठ वर्षीय बेटा नेहित मौजूद थे। शुरुआती जांच में जबरन प्रवेश के कोई निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों को हुआ शक, फ्लैट पहुंचे तो सामने आया खौफनाक मंजर

जानकारी के मुताबिक, कई परिचित लोग डॉ. किरण से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी पत्नी फोन उठाकर अलग-अलग बहाने बनाती रहीं। लगातार संपर्क नहीं होने पर परिजनों को शक हुआ और वे सीधे फ्लैट पहुंचे। वहां उन्होंने डॉ. किरण को खून से लथपथ मृत अवस्था में पाया, जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल था। बच्चे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

https://x.com/ANI/status/2077634065944264971?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2077634065944264971%7Ctwgr%5E1268d7a4ac1acc6e53e08b1e2e9bc1a9df7b6c07%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fhusbands-body-in-the-bedroom-son-lying-soaked-in-blood-wife-sitting-near-the-corpse-watching-a-reel%2F

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पत्नी के व्यवहार की हो रही जांच

हुब्बली-धारवाड़ पुलिस आयुक्त एन. शशिकुमार ने बताया कि डॉ. किरण, जो चिरायु अस्पताल में कार्यरत थे, अपने फ्लैट में मृत पाए गए। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पत्नी के कथित व्यवहार और घटनास्थल की परिस्थितियां संदेह पैदा कर रही हैं। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

हत्या का मामला दर्ज, पुलिस जुटी जांच में

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों के बयान, फोरेंसिक साक्ष्य और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह और जिम्मेदार व्यक्ति के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close