“9 साल से प्यार करती हूं, शादी नहीं हुई तो मर जाऊंगी” प्रेमी की दूसरी जगह शादी की भनक लगते ही प्रेमिका पहुंच गयी थाने, फिर थाने में ही…

मुजफ्फरपुर। थाने में प्रेमी जोड़े को शादी के बंधन में बंधना पड़ा। 9 साल के अफेयर के बाद प्रेमी दूसरी जगह शादी कर रहा था, जिसके बाद प्रेमिका ने पुलिस के सामने गुहार लगायी। प्रेमिका ने थाना प्रभारी से कहा कि 9 साल से उसे प्यार करती हूं, अब वो दूसरी जगह शादी करने वाला है। उससे शादी नहीं हुई तो मैं मर जाऊंगी। सुनने के बाद पुलिस ने लड़के को थाने बुलवाया और फिर घरवालों की मौजूदगी में थाने परिसर में ही प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। मामला मुजफ्फरपुर का है।
जानकारी के मुताबिक मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख निवासी 23 वर्षीय जीतू कुमार का पिछले 9 साल से बहन की चचेरी ननद मीनापुर के खेमाई पट्टी निवासी 22 रानी कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का हैदराबाद में कपड़ा सिलाई का काम करता है। उसका पिछले माह परिवार के लोगों ने दूसरी जगह शादी तय कर दी। इसकी सूचना जीतू के प्रेमिका को मिली तो वो महिला थाने में आवेदन देकर कहा कि पिछले 9 साल से वह जीतू से प्यार करती है। अब वह दूसरी जगह शादी कर रहा है।
इधर लड़का ने लड़की पक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रेमिका की मां जबरन उससे शादी कराना चाह रही थी। इसको लेकर मेरे घर पर हंगामा भी किया था। इस वजह से दोनों परिवार में मतभेद हुआ था। फिर मेरी शादी दूसरी जगह तय हुई थी। हालांकी पुलिस के समझाने पर लड़का और लड़की दोनों पक्ष शादी को राजी हो गये, जिसके बाद थाना परिसर में ही दोनों की शादी करवा दी गयी। पुलिसकर्मी ही घराती और बाराती की भूमिका में रहे, जबकि परिवार के लोग मेहमान के तौर पर शादी के साक्षी बने।











