दो अफसरों को IAS अवार्ड, DPC की बैठक में लगी मुहर…

रांची: दो अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में प्रोन्नति मिलेगी। नयी दिल्ली में पीटीसी बोर्ड की बैठक में झारखंड से विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों को आइएएस में प्रमोशन देने के लिए शुक्रवार को बैठक हुई। राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, कार्मिक सचिव सहित विभाग के वरीय पदाधिकारी शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार आइएएस में प्रोन्नति के लिए अरविंद कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता सहित एक दर्जन अधिकारियों के नामों पर विचार हुआ। इनमें से दो अधिकारियों को आइएएस कैडर में प्रमोशन दिया जायेगा। बोर्ड की बैठक के बाद प्रस्ताव समीक्षा कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के पास भेजा जायेगा। वहां से सहमति मिलने के बाद प्रमोशन की अधिसूचना जारी होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं बैठक में राज्य प्रशासनिक सेवा से 42 अधिकारी के आइएएस में प्रमोशन के लिए अधिकारियों के नामों पर भी चर्चा हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close